हेलो फ्रेंड hindihelp4u में आपका स्वागत है। आज की ये जानकारी हम फ्लिपकार्ट के नए ऑप्शन Flipkart Pay Later के बारे में बताने वाले है। फ्लिपकार्ट में आपने नोटिस किया होगा कि एक नया फीचर आ गया है। जिससे आपको Flipkart की तरफ से इंस्टेंट 5000 रुपए का Credit मिल जाता है। और आप तुरंत शॉपिंग कर सकते है। और उसे आप 1 महीने बाद चुका सकते है।
फ्लिपकार्ट की तरफ से काफी अच्छा अपडेट लाया गया है, यदि आपके पास पैसे नहीं है। फ्लिपकार्ट पे लेटर में आपको ₹5000 का क्रेडिट मिलता है जिसके द्वारा आप ऑनलाइन कोई भी सामान परचेज कर सकते हैं। और 1 महीने बाद आप उसका पेमेंट अपने मोबाइल द्वारा कर सकते हैं। उसका आपका कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। चलिए जानते हैं Flipkart pay later क्या है फ्लिपकार्ट पे लेटर एक्टिवेट कैसे करें कैसे हम किसी सामान को फ्लिपकार्ट के पे लेटर से ऑनलाइन करते हैं।
फ्लिपकार्ट पे लेटर क्या है कैसे ले 5000 रुपए का क्रेडिट (What is Flipkart Pay Later how to get 5000 thousands credit)
दोस्तों फ्लिपकार्ट का नाम तो हम सब ने सुन रखा है ज्यादातर लोग फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते हैं। और शॉपिंग करने के लिए लोग कई तरह के Credit Card को लेने की कोशिश करते हैं लेकिन फ्लिपकार्ट ने एक नई सर्विस शुरू कर दी है जिसमें आपको ₹5000 तक की क्रेडिट ले सकते है। और इसके जरिए आप फ्लिपकार्ट से ₹5000 की शॉपिंग कर सकते हैं वह भी क्रेडिट लेकर और जिस का पेमेंट आप एक महीने बाद कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पे लेटर क्या है (What is Flipkart Pay Later)
फ्लिपकार्ट पे लेटर फ्लिपकार्ट की तरफ से दी जाने वाली एक सर्विस है अगर आपके पास पैसे नहीं है तो Flipkart Pay Later से आपको ₹5000 का क्रेडिट मिल जाता है जिससे आप कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। जितने की भी क्रेडिट लिमिट आपके मिल जाती है आप उसके पैसे बाद में दे सकते हैं। उसका आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा
फ्लिपकार्ट पे लेटर का ऑप्शन किन किन लोगों को मिलता है
फ्लिपकार्ट पे लेटर Service सभी लोगों को नहीं मिलता है जो फ्लिपकार्ट से रेगुलर ही कुछ कुछ ना कुछ प्रोडक्ट बाय करते रहते हैं फिर monthly Order History को देख कर फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन उनको प्रोवाइड करता है। आपने कितने प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट से खरीदे हो या मंथली आप कितने प्रोडक्ट बाय करते हो।
फ्लिपकार्ट पे लेटर एक्टिव कैसे करें (How get eligibility and Active Flipkart pay later)
Step.1 सबसे पहले आपको ऊपर बाएं साइड में एक 3 लाइन दिखई दे रही होगी उस पर जाना है उसके बाद आपको नीचे आपको फ्लिपकार्ट की सभी ऑप्शन दिखाई देंगे उसमें से एक आपको My Account का ऑप्शन होता है आपको माय अकाउंट वाले ऑप्शन पर जाना है।
Step.2 My Account में जाने के बाद आपको यहां पर थोड़ा नीचे जाएंगे तो आपको Flipkart pay later का ऑप्शन दिख जाएगा। जस्ट आपको फ्लिपकार्ट पर लेटर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step.3 इसके बाद आपको Pan Card Number और Aadhar Number Enter करना है उसके बाद आपके आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी को इंटर करने के बाद आपका Flipkart Pay Later me Aadhar card kyc verify हो जाता है। आधार वेरीफाई होने के बाद आपका काम हो जाता है। फ्लिपकार्ट पे लेटर आधार केवाईसी के द्वारा ही आपका सभी डिटेल ले लेता है।
Step.4 उसके बाद आपको Flipkart Pay Later Policy and Agreement का ऑप्शन आता है ईश्वर आपको Check mark कर देना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप सबमिट करते हैं तो आपका आधार केवाईसी कंप्लीट हो जाता है।
Flipkart Kyc Complete होने के बाद आपके पास Congratulation का मैसेज आता है
Congratulation
you can now soap using Flipkart pay later and pay next month at no extra cost. continue using Flipkart pay later and unlock more features in in future.
जैसे ही फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस एक्टिवेट होती है आपके पास मैसेज आ जाता है। और आप कोई भी प्रोडक्ट खरीदने जाते हैं तो पेमेंट के ऑप्शन में आपको फ्लिपकार्ट पे लेटर का ऑप्शन दिखाई देने लगता है।
इस तरह से आप फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस को एक्टिव कर सकते हैं। और इस जानकारी से रिलेटेड किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पे लेटर क्रेडिट पेमेंट कब और कैसे करना है ?
यदि आपने फ्लिपकार्ट पर चित्र से आज की डेट में कोई सामान खरीद लेते हैं तो इसके जो पेमेंट है आपको अगले महीने इसका बिल जनरेट हो जाएगा। जैसे यदि आप कोई भी समान वहीं में फ्लिपकार्ट क्रेडिट पर खरीदते हैं तो इसका बिल आपको जून में 1 तारीख को बन जाता है। और बिल की लास्ट डेट 5 तारीख होगी।
क्या होगा अगर फ्लिपकार्ट पे लेटर बिल नहीं दिया
अब बात करते हैं जो लोग Flipkart Pay Later bill payment नहीं कर पाते हैं तो क्या होगा यानी की due date निकल गई और आप पेमेंट नहीं कर पाए तो क्या होगा। जैसे कि मैंने पहले बताया है कि यदि आप कोई भी सामान मई में खरीदते हैं तो इसका पेमेंट यानी कि बिल आपको जून के 1 तारीख को बन जाता है और उसका पेमेंट आपको 5 तारीख तक भी करना होता है। यदि आप 5 तारीख को पेमेंट नहीं कर पाते हैं 1 या 2 दिन बाद को उसका पेमेंट करते हैं तो आपके ऊपर Flipkart Pay Later penalty charge लगेगा आपको उसके लिए Extra Charge देना होगा। चलिए जान लेते हैं फ्लिपकार्ट पे लेटर पेनल्टी चार्ज क्या है।
फ्लिपकार्ट पे लेटर पेनल्टी चार्ज (Flipkart pay later penalty charge)
यदि आपने दो हजार से ऊपर के क्रेडिट किया है तो आपके ऊपर ₹100 की penalty लगेगी और यदि आपने ₹2000 से ₹4000 खर्च किए हैं तो उसके लिए आपको ₹200 Extra Charge देना होगा। और यदि आपने चार हजार से ऊपर का क्रेडिट कार्ड खर्च किया है और उसका पेमेंट समय से नहीं कर पाए हैं तो उसके लिए आपको ₹400 का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
एरिया फ्लिपकार्ट पे लेटर चार्ज को भी नहीं करते हैं तो आपका फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस डिसएबल कर दिया जाएगा और तब तक डिसएबल रहेगा जब तक किया फ्लिपकार्ट का पिछला बकाया क्रेडिट पे नहीं कर देते हैं। आगे आप pay later से कोई भी समान नहीं मंगवा सकते है। इसके साथ-साथ यदि आपने Flipkart Pay Later payment नहीं किया तो आपको Cash on delivery का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। आपके अकाउंट से COD का की सर्विस को बंद कर दिया जाएगा कभी भी Cash on delivery से कोई भी सामान खरीद नहीं पाएंगे
फ्लिपकार्ट पे लेटर बिल पे कैसे करें (Flipkart pay later bill pay)
यदि अपने Flipkart pay later Credit द्वारा शॉपिंग किया है तो उसका bill pay कैसे करते हैं चलिए उसको जान लेते हैं।
- सबसे पहले आपको फ्लिपकार्ट के My Account में जाना होगा।
- Flipkart My Account के ऑप्शन में आपको पहले Flipkart pay later में जाना होगा।
- फ्लिपकार्ट पे लेटर के ऑप्शन पर जाने के बाद आपको पहले तो स्टेटमेंट में जितना बिल है आप देख सकते है। ठीक उसके सामने आपको Bill pay का ऑप्शन दिखाई देगा।
- Bill pay के ऑप्शन पर क्लिक करके आप बिल पेमेंट ऑप्शन पर जा सकते हैं उसके बाद आपको पेमेंट कर देना है।
पेमेंट सक्सेसफुली होने के बाद आपका फ्लिपकार्ट पे लेटर बिल पे हो जाता है। इसी तरह से आप अपने फ्लिपकार्ट बेलेटर स्टेटमेंट चेक करके उसका जितना भी बिल है पेमेंट बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
फोनपे मैं फ्लिपकार्ट पे लेटर का लाभ कैसे लें (Flipkart pay later Phonepe) मेंत्रा शॉपिंग मैं फ्लिपकार्ट पे लेटर का लाभ कैसे लें इसकी जानकारी हम नेक्स्ट अपडेट में बताएंगे
अंतिम शब्द– तो आपको कैसी लगी हमारी यह जानकारी Flipkart Pay Later के बारे में आशा करता हूं आपको हमारी यह जानकारी समझ में आ गई हो इस जानकारी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। और हमारी जानकारियों सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक टि्वटर पर शेयर जरूर करें।
बहुत बढ़िया जानकारी दी है इंद्रजीत सर जी जरूर Try करूंगा
Thanks surendra ji keep visit