लैपटॉप कितने बिट का है, कंप्यूटर कितने बिट का है PC Bit Check कैसे करें। दोस्तों आज की जानकारी में हम बात करेंगे अपनी कंप्यूटर या लैपटॉप में जो आपने Windows Install किया है वह कितने बिट का है और प्रोसेसर कौन सा है कितने बिट का प्रोसेसर है यह सब की जानकारी में जानेंगे।
कई बार आप सब ने नोटिस किया होगा जब भी आपको एक Heavy Software अपने Laptop या Desktop में डाउनलोड करते हैं तो वह सॉफ्टवेयर या गेम डाउनलोड तो हो जाता है लेकिन जब आप उसे Run करते हैं नहीं चलता है या फिर Hang होकर चलने लगता है उसका क्या रीजन है।

हर एक सॉफ्टवेयर की कुछ न कुछ स्पेसिफिकेशन होती हैं और फीचर्स होते हैं। हर एक सॉफ्टवेयर और गेम की कुछ ना कुछ Requirements भी होती है तो अगर आप उस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड किए हैं जो आपका लैपटॉप या डेस्कटॉप उसके रिक्वायरमेंट को पूरा नहीं कर पा रहा है तो वह आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में हैंग करने लगेगा या काम नहीं करेगा।
इसी प्रकार से बहुत सारे सॉफ्टवेयर और ऐसे गेम आते हैं जो सिर्फ 64bit वाले सिस्टम में ही ठीक से काम करते हैं। यदि कोई सॉफ्टवेयर केवल 64Bit System ही support करता है तो 32Bit वाले लैपटॉप में वह सॉफ्टवेयर या गेम नहीं चलेगा।
PC Bit Check कैसे करें जाने आपका कंप्यूटर या लैपटॉप कितने बिट का है?
कुछ कंप्यूटर के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन कम होते हैं। जिनकी वजह से उनमें 64 BIT Windows OS Install नहीं हो पाता है तो उसमें 32 बिट का Windows OS Install करना होता है तो इसे आपको पहले से पता करना है उसके बाद Windows OS याद कोई भी software करना है। हम यहां पर आपको 3 तरीके बताएंगे जिससे आप अपने कंप्यूटर लैपटॉप विंडोज PC bit Check कर सकते हैं।
पहला तरीका
किसी भी कंप्यूटर लैपटॉप PC Bit Check करने के लिए यह पहला तरीका है जिसे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर लैपटॉप में This PC पर Right Click करना है।

- उसके बाद नीचे आपको Properties का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आप देख सकते हैं PC Name, Processor, Device id, System Types and Bit Processor दिखाई दे रहा होगा।

तो इस आसान तरीके से Wimdows PC कितने बिट (64 या 32 bit) का है जान सकते हैं।
दूसरा तरीका
किसी भी Computer Laptop PC Bit Check करने के लिए यह दूसरा तरीका है। इस तरीके से अपने Windows Bit Check करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले PC Settings में जाना है।
- सेटिंग में आपको System का एक ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है।

- उसके बाद नीचे आपको About का एक ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आप देख सकते हैं अपने Windows OS के बारे में Hardware के बारे में पूरा डिटेल सामने आ जाता है।
तीसरा तरीका
Windows PC Bit Check करने का यह तीसरा तरीका है। जिसकी मदद से आप किसी भी विंडोज का बीट आसानी से चेक कर सकते हैं। System bit के बारे में जाने के लिए चलिए जान लेते हैं।
- आपको PC Search में जाना है विंडो सर्च में System information Type करना है।

- जिसके बाद आपके सामने System information Software आ जाता है उसपर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आप देख पाएंगे सिस्टम की पूरी इंफॉर्मेशन आपके सामने आ जाती है।

इस जानकारी में हमने Computer or Laptop bit Check करने के साथ-साथ और भी कई जानकारी को एक साथ में जान सकते हैं जैसे-
- Windows version
- Windows Name
- OS name
- OS version
- Processor
- BIOS Version
- Manufacturer
- Etc.
इस तरह से आप अपने पीसी यानी की कंप्यूटर लैपटॉप के बारे में पूरी इंफॉर्मेशन को निकाल सकते हैं।